July 21, 2026

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 509 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पुष्टि और 7 लोगों की मौत, देखे जिलेवार आंकड़े

coco

रायपुर। कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में आज 509 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 1,122 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। वहीं 7 लोगों की मौत हुई है।


बस्तर में कोरोना का संक्रमण थोड़ा ज्यादा दिख रहा है। बीजापुर में जहां 49 नये मरीज मिले हैं, तो वहीं बस्तर में 37 नये केस मिले हैं। सुकमा में 27, कोरिया में 36, सरगुजा में 23, जांजगीर में 30, रायगढ़ में 27, महासमुंद में 21, रायपुर में 27, बलौदाबाजार में 24 और दुर्ग में 25 नये मरीज मिले हैं।राजनांदगांव से 10, बालोद से 9, बेमेतरा से 12, कबीरधाम से 7, धमतरी से 16, गरियाबंद से 9, बिलासपुर से 6, कोरबा से 7, मुंगेली से 3, जीपीएम से 3, बलरामपुर से 15, जशपुर से 14, कोंडागांव से 17, दंतेवाड़ा से 18, कांकेर से 9, नारायणपुर से 5, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है।


You may have missed