April 28, 2026

पत्नी ने हथियार से काटा पति का प्राइवेट पार्ट और फिर खुद लगा ली फांसी, दोनों की हुई मौत

PRIVET

 


धार। धार जिले के बाग कस्बे में बीती रात एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। पति-पत्नी के बीच में लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी के चलते बीती रात को भी विवाद हुआ। विवाद के दौरान पति-पत्नी दोनों एक कमरे में बंद हो गए और पत्नी राधाबाई ने धारदार हथियार से अपने पति व शासकीय शिक्षक हरे सिंह चौहान पर हमला कर दिया और उसका नाजुक अंग भी काट दिया। उसके बाद अन्य चोटें भी पहुंचाई। इससे अधिक रक्तस्राव होने के कारण हरे सिंह की मौत हो गई। इधर, महिला ने हत्या करने के बाद साड़ी का फंदा बनाकर उसी से आत्महत्या कर ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई।

घटना बीती रात की है, बताया जा रहा है कि शिक्षक की एक और पत्नी थी और उसी को लेकर विवाद होता रहता था। पुलिस के अनुसार उनकी दो लड़कियां व एक लड़का है। बीती रात दोनों ब्लॉक कॉलोनी क्षेत्र स्थित अपने घर में थे, जहां बंद कमरे में उनमें विवाद चल रहा था और बाहर बच्चे चिल्ला रहे थे, लेकिन महिला ने बच्चों की पुकार भी नहीं सुनी और हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस व फोरेंसिंक टीम मौके पहुंची और जांच शुरू की। दोनों शवों को पोस्ट मार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर पुलिस जांच में जुटी हुई है।


You may have missed