April 18, 2026

बड़ा झटका: अब इस मशहूर सिंगर का हुआ कोरोना से निधन

nidhan

नई दिल्ली। कोरोना वायरस कोवीड–19 ने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया है। कोरोना की चपेट में आम लोगों से लेकर नेता और अभिनेता तक आ चुके है। और कइयों ने तो कोरोना वायरस की चपेट में आकर दुनिया को अलविदा भी कह दिया है।


इसी बीच अब खबर है की मशहूर ओड़िया गायिका टप्पू मिश्रा (odia singer tappu mishra) का भी कोरोना वायरस की वजह से निधन हो गया है। शनिवार को उन्होंने एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली है।

टप्पू मिश्रा (tappu mishra) बीते दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं। इसके बाद से वह भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में अपना इलाज करवा रही थीं। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार टप्पू मिश्रा ने शनिवार रात 11 बजे के करीब आखिरी सांस ली। टप्पू मिश्रा एक पार्श्व गायिका थीं, जिन्होंने ओड़िया भाषा में अपने गानों से काफी लोकप्रियता बटोरी थीं। संगीत प्रेमी उनकी गायिकी को काफी पसंद करते थे।

सिंगर टप्पू मिश्रा (tappu mishra) कोरोना से ठीक हो गई थीं और उन्हें दूसरे अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था। लेकिन सिंगर को कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने के बाद भी कुछ समस्याएं हो रही थी। उनके फेफड़ों में इंफेक्शन ज्यादा हो गया था, जिसका इलाज किया जा रहा था।


You may have missed