April 29, 2026

अब मिस्ड कॉल और WhatsApp से भी बुक कर सकते हैं गैस सिलेंडर, वो कैसे जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

gaiss

एलपीजी गैस सिलेंडर भारत में खाना पकाने का सबसे कॉमन और प्राथमिक तरीका है. अच्छी बात ये कि अब आप अपने घर से ही लगभग किसी भी सर्विस के लिए आवेदन कर सकते हैं. आप इंडेन गैस बुकिंग ऑनलाइन भी कर सकते हैं. एलपीजी के भारतीय बाजार में गैस सिलेंडर की आपूर्ति करने वाले कई सप्लायर हैं, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (इंडेन गैस) उनमें से एक है.


इंडेन गैस ऑनलाइन बुकिंग के लिए, कई तरीके हैं – इंडेन आधिकारिक पोर्टल indane.co.in पर लॉग इन करके, रजिस्टर्ड मोबाइल फोन से एसएमएस के माध्यम से, इंडेन गैस आईवीआरएस सर्विस या इंडेन गैस ऐप के माध्यम से. अब इसमें बेहतर चीज और जुड़ी है वो ये कि गैस सिलेंडर वाट्सऐप के जरिए भी बुक किए जा सकते हैं.

ग्राहकों की सुविधा के लिए इंडेन गैस बुकिंग ने देशभर में एलपीजी रिफिल बुकिंग के लिए कॉमन नंबर शुरू कर दिया है. एलपीजी रिफिल के लिए सामान्य बुकिंग नंबर 7718955555 है. वाट्सऐप के माध्यम से ऑनलाइन इंडेन गैस बुकिंग के लिए स्टेप-बाई-स्टेप प्रोसेस यहां दी गई है.


You may have missed