Video : कुत्ते ने की तकिए से दम घोटकर बिल्ली को मारने की कोशिश, बिल्ली ने किया ऐसा पलटवार की…
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कुत्ता और बिल्ली का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप समझ जाएंगे कि कुत्ते और बिल्ली की लड़ाई क्या होती है। यह कहना गलत नहीं होगा कि जानवरों से जुड़े कंटेंट इंटरनेट पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले कंटेंट में से एक है।


जानवरों से प्यार करने वाले अपने पेट्स को बिल्कुल फैमिली मेंबर्स की तरह रखते हैं। पर अगर आपके घर में एक से ज्यादा पालतू जानवर है तो आपका घर कम युद्ध का मैदान ज्यादा लगेगा। और अगर आपने एक साथ कुत्ता और बिल्ली दोनों को पाल रखा है, फिर तो आपके यहां वर्ल्ड वॉर ही चलता रहेगा।
सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहे एक वीडियो में आप कुत्ते-बिल्ली की लड़ाई देख सकते हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि एक बिल्ली सोफे पर पड़ी हुई है और कुत्ता कुशन से दबा कर उसे मारने की कोशिश कर रहा है।
View this post on Instagram
ऐसा लग रहा है जैसे कुत्ता बिल्ली का मर्डर करना चाहता है। पर तभी अचानक बाजी पलटती है और बिल्ली कुत्ते पर झपट्टा मारती है। बिल्ली के अटैक से घबराकर कुत्ता सोफे से नीचे कूद जाता है और दोबारा उसके करीब जाने की हिम्मत नहीं कर पाता।

