June 4, 2026

छापामार कार्यवाई: बड़ा दांव लगाकर जुआ खेलते महिला सहित 7 गिरफ्तार

juaa

भिलाई। जुआ खेलने की सुचना पर एक घर में छापामाकर पुलिस ने एक महिला सहित 7 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 30700 रुपये नगदी व ताश की 52 पत्ती जब्त की है।


मिली जानकारी के अनुसार भिलाईनगर पुलिस ने 20 जून को क्वाटर नंबर 84 सीके पीछे परिजात कालोनी तालपुरी भिलाई में एक मकान के अंदर ताश पत्ती के माध्यम से हार जीत का दाव लगाकर रुपये पैसे से काट पत्ती नामकर जुआ खेलने की सुचना पर छापामाकर रेड की कार्रवाही के दौरान 7 लोगों को पकड़ उनके पास से व फड से 30 हजार 7 सौ रुपये नगदी एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है।

पकड़े गए जुआरियों के नाम पुछने पर उन्होंने अपना नाम सीमा देवी पति संजय प्रजापति उम्र 35 साल निवासी 84 सी पारिजात कालोनी भिलाई,नीलमणी नगारथी पिता श्यामलाल उम्र 43 साल निवासीशिव पारा स्टेशन, रुप सिंह चन्द्रा पिता स्व. बी. आर. चन्द्रा उम्र 50 साल सेक्टर 06 सड़क 65 क्वा. 3ए भिलाई ,संजय तमरा पिता बी. तमरा उम्र 46 साल निवासी84 के तालपुरी भिलाई, शैय्यद अली पिता सोकत अली उम्र 43 साल निवासी असरफी रोड फरीद नगर सुपेला,उमेश भगत पिता स्व. नंदलाल भगत उम्र 48 साल निवासीप्रगति नगर प्लाट नं. 330/53 रिसाली भिलाई ,यशवंत साहू पिता जगन्नाथ साहू उम्र 46 साल निवासीजोरातरई थाना उतई बताया है। सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कानूनी कार्रवाई कर जमानतीय मुचलका पर रिहा कर दिया गया है।


You may have missed