पेड़ से लटकती मिली तीन बच्चों के पिता और 18 वर्षीय युवती की लाश, माना जा रहा प्रेम प्रसंग का मामला
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद से एक खबर सामने आया है यहां रविवार को एक 30 वर्षीय युवक ने 18 वर्षीय युवती के साथ जंगल में पेड़ पर लटककर खुदकुशी कर ली। दोनों कोदोहरदी गांव के निवासी बताये जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी सजंय ध्रुव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मौजूदगी में शवों को नीचे उतारा गया।


पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए गरियाबंद भेज दिया गया। रविवार दोपहर तकरीबन 3 बजे पुलिस को एक जोड़े के पेड़ पर लटके होने की सूचना प्राप्त हुई थी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक की पहचान कामता ग्राम कोदोहरदी के रूप में हुई है। वहीं युवतीं भी उसी गांव की रहने वाली थी।
पढ़िए पूरी खबर–
मिली जानकारी के अनुसार कामता और युवती शनिवार को अपने घर से निकले थे। रविवार को दोनों के शव एक ही पेड़ पर लटके मिले। कामता 3 बच्चों का पिता बताया जा रहा है। सिटी कोतवाली पुलिस प्रेम प्रसंग मानकर मामले की जांच कर रही है। जल्द ही खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।

