राजधानी के इस जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 24 गाड़ियां बुझा रही आग
दिल्ली: दिल्ली के उद्योग नगर में जूता बनाने की फैक्ट्री में भयंकर आग (Delhi Shoe Factory Fire) लग गई है। आग की खबर मिलते ही दमकल की 24 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं।


आग पर काबू पाने की कोशिश लगातार जारी है. हर तरफ धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा है। आग के भीषण होने का अंदाजा उठते काले धुएं से लगाया जा सकता है।
घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं। आग (Delhi Fire) लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है वहीं जान-माल के नुकसान की भी कोई खबर अब तक सामने नहीं आई है। बाकी जानकारी का इंतजार किया है।

