एक्टर ऋतिक रोशन ने अपने फैंस को एक दिया बड़ा तोहफा : ऋतिक ने शेयर किया ये धमाकेदार वीडियो
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने सुपरहीरो बनकर सबका दिल जीता है। उनकी कृष सीरीज फैंस को बहुत पसंद आई है। आज कृष (Krrish) के 15 साल पूरे होने पर ऋतिक रोशन ने अपने फैंस को खास तोहफा दिया है।


ऋतिक की कृष 4 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है वह एक्टर से अक्सर इस बारे में पूछते थे। अब ऋतिक ने फैंस की ये इच्छा पूरी कर दी है और कृष 4 (Krrish 4) की अनाउंसमेंट कर दी है।
ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके इस बारे में जानकारी दी है। वीडियो में ऋतिक रोशन ने कृष के नए मास्क की झलक दिखाई है साथ ही आखिरी में ये बताया है कि कृष को 15 साल पूरे हो गए हैं। ऋतिक ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- अतीत खत्म हो गया है। देखते हैं भविष्य में क्या आता है. कृष 4.
ऋतिक रोशन के इस पोस्ट पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने कमेंट करके ऋतिक को बधाई दी है। टाइगर श्रॉफ ने फायर इमोजी पोस्ट की हैं। वहीं एक फैन ने लिखा इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
View this post on Instagram
आपको बता दें इस सीरीज की पहली फिल्म कोई मिल गया थी जिसे राकेश रोशन ने डायरेक्ट किया था। जिसके बाद वह कृष और कृष 3 लेकर आए थे। कृष में ऋतिक के साथ प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में नजर आईं थी।
फिल्म के 15 साल पूरे होने पर प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट शेयर किया था. कृष की तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा था- वह फिल्म जिसके साथ हमे 15 साल पहले प्यार हो गया था. आज कृष को 15 साल हो गए हैं. एक फिल्म जो एक्शन, रोमांस और इमोशन्स से भरपूर थी.

