कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज कोरोना का आंकड़ा हुआ 320 से भी कम, देखें जिलेवार आंकड़े
रायपुर। प्रदेश भर में आज सिर्फ 317 मरीज मिले हैं। प्रदेश में आज 8 मौतें हुई है। अब मौत की कुल संख्या प्रदेश में 13415 हो गयी है।


बीजापुर में आज 38 मरीज मिले हैं, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। वहीं दंतेवाड़ा में 26, सुकमा में 22, जांजगीर में 37, रायपुर में 18, जशपुर 17, बस्तर में 17 मरीज मिले हैं। दुर्ग से 6, राजनांदगांव से 1, बालोद से 11, बेमेतरा से 5, कबीरधाम से 02, धमतरी से 10, बलौदा बाजार से 4, महासमुंद से 14, गरियाबंद से 13, बिलासपुर से 2, रायगढ़ से 16, कोरबा से 3, मुंगेली से 07, जीपीएम से 3, सरगुजा से 11, कोरिया से 2, सूरजपुर से 05, बलरामपुर से 05, कोंडागांव से 12, कांकेर से 4, नारायणपुर से 02, अन्य राज्य से 04 मरीज शामिल है।
आज 317 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 605 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/oOffZZIbGa
— Health Department CG (@HealthCgGov) June 24, 2021

