April 30, 2026

RAIPUR अनलॉक ब्रेकिंग: दुकानों को खोले रखने का वक्त बढ़ाया गया, जाने अब कब तक खुल सकेगी दुकाने

dukanna

रायपुर। राजधानी रायपुर में लगातार कम होते कोरोना संक्रमण के मामलों के चलते कलेक्टर सौरभ कुमार ने लॉकडाउन की गाइडलाइन में थोड़ी छूट और बधाई है। कलेक्टर ने आदेश जारी कर रात 8 बजे तक दुकानों को खोलने की अनुमति दी है। रायपुर में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फू लागू रहेगा।


राजधानी रायपुर में सातों दिन अब दुकानें रात 8 बजे तक खोली जा सकेगी। कलेक्टर ने अपने आदेश में संशोधन करते हुए रात आठ बजे तक दुकानों को खोलने की इजाजत दी है। इस दौरान सभी अस्थायी, स्थायी दुकानें, शापिंग मॉल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, सुपर मार्केट, बाजार, फल, सब्जी की दुकानें, शराब दुकान, ब्यूटी पार्लर, स्पा, पार्क, जिम रात 8 बजे तक खुले रहेंगे।


You may have missed