April 17, 2026

बड़ा हादसा: बेकाबू ट्रक ने बस के पीछे खड़े बारातियों को कुचला..मौके पर 4 लोगों की मौत और 10 से ज्यादा गंभीर

road-accident-1561520375

बिहार में मुजफ्फरपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहीं पर नडियार गांव में बारात की बस व ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई है। जिससे 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं। सभी जख्मी लोगों को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच में भेजा गया है। मृतकों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


पढ़िए पूरी खबर–
यह हादसा मीनापुर के पानापुर ओपी के नडियार गांव के निकट नेशनल हाईवे-28 पर हुआ। जानकारी के अनुसार गायघाट से मोतीपुर इलाके में बस से बारात आई हुई थी। वहीं लौटने के क्रम में यह बस एक होटल पर रुकी हुई थी।

इसके बाद कुछ बाराती बस के पीछे खड़े हो गए। इस दौरान पीछे से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने बस के पीछे खड़े लोगों को कुचल दिया और साथ बस में भी जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त होकर वहीं पर पलट गया।

जानकारी के अनुसार हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर फरार हो गए। वहीं मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। एनएच 28 पर एक लेन में आवागमन बाधित है। पुलिस जिसको चालू कराने के प्रयास में जुटी हुई है।

एएसपी (वेस्ट) सैयद इमरान मसूद ने कहा कि बस व ट्रक में जोरदार टक्कर हुई है, जिसमें चार लोगों की जान चली गई है। यह बस बारात की है। वहीं पीड़ित परिवारों को हादसे की सूचना दे दी गई है।


You may have missed