April 18, 2026

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज कोरोना का आंकड़ा हुआ 350 से पार और सिर्फ 4 लोगों की मौत, देखें जिलेवार आंकड़े

coco

रायपुर। कोरोना वायरस कोविड –19 को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। बुलेटिंन के मुताबिक प्रदेश में आज 361 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है। और 526 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। वही 4 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है।


बीजापुर में आज जहां 63 नये केस मिले हैं, तो वहीं सुकमा में 43 नये मरीज मिले हैं। जशपुर में 23, रायपुर में 13, रायगढ़ में 23, दुर्ग में 15 मरीज मिले हैं। राजनांदगांव से 1, बालोद से 5, बेमेतरा से 6, कबीरधाम से 01, धमतरी से 7, बलौदा बाजार से 10, महासमुंद से 7, गरियाबंद से 6, बिलासपुर से 14, कोरबा से 9, जांजगीर- चाम्पा से 18, मुंगेली से 01, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 2, सरगुजा से 7, कोरिया से 11, सूरजपुर से 06, बलरामपुर से 10, कोंडागांव से 6, कांकेर से 10, नारायणपुर से 04, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है।


You may have missed