July 5, 2026

दादा बना हैवान: 14 साल की नाबालिग को बनाया अपने हवस का शिकार, पुलिस कर रही फरार दादा की तलाश

dushkarm

राजस्थान: जोधपुर में एक बुजुर्ग पर 14 साल की नाबालिग से रेप का आरोप लगा है. पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. पीड़िता का का मेडिकल भी कराया जा चुका है.


जानकारी के मुताबिक, घटना राजस्थान के जोधपुर के ओसियां थाना क्षेत्र के एक गांव की है. बताया जाता है कि एक 14 साल की किशोरी पड़ोस में ही रहने वाले 68 साल के बुजुर्ग को दादा बोलती थी.

किशोरी उस बुजुर्ग के पोते-पोतियों के साथ खेलती थी. वह पीड़िता के पिता के साथ अक्सर उसके घर भी आता था. पीड़िता की मां नहीं है ऐसे में वह घर पर अकेले ही रहती थी.

पीड़िता के मुताबिक उसके पिता चौकीदार की नौकरी करते हैं. घटना के दिन पिता अपनी ड्यूटी पर गए थे. पीड़िता का आरोप है कि उसे घर में अकेले पाकर बुजुर्ग पीछे से आया और उसके साथ रेप किया. पीड़िता का आरोप है कि बुजुर्ग ने उसके साथ रेप के बाद यह धमकी भी दी कि किसी को बताया तो गला घोंट देंगे. इस घटना के कई दिन बाद पीड़िता ने अपने पिता को आपबीती बताई.

इसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ. पुलिस आरोपी बुजुर्ग की तलाश कर रही है. वह फरार बताया जाता है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रहे है।


You may have missed