April 18, 2026

Mouni Roy से लेकर Nia Sharma तक, टीवी की इन हसीनाओं की अदाओं पर फिदा हैं फैंस

20210628_200458

एक वक्त था जब बॉलीवुड के मुकाबले टीवी एक्ट्रेसेस को कम ग्लैमरस माना जाता था, मगर आज वक्त बदल गया है. आज टीवी एक्ट्रेस भी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं. ग्लैमर हो या स्टाइल टीवी एक्ट्रेस किसी भी लिहाज से कम नहीं हैं. मशहूर टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से लेकर मौनी रॉय तक कई ऐसे नाम हैं जो सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड अंदाज से तहलका मचा देती हैं.


टीवी के बाद मौनी बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं. वो अपने स्टाइल की वजह से फैंस के बीच काफी पॉपुलर रहती हैं. वो अपने परफेक्ट फिगर को फ्लॉन्ट करने में कभी नहीं हिचकिचातीं.

मौनी रॉय अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं और उनके चाहने वाले भी मौनी की तस्वीरों पर भर-भर कर लाइक्स करते हैं.

वेब सीरीज़ में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस कृतिका कामरा भी स्टाइल के मामले में एक नंबर हैं. अगर यकीन नहीं है तो इस तस्वीर को देखिए.

निया शर्मा को सोशल मीडिया पर बोल्डनेस की क्वीन कहा जाता है. बिंदास अंदाज और अपनी बोल्ड अदाओं के लिए मशहूर निया अपनी तस्वीरों से फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा देती हैं. निया शर्मा को सोशल मीडिया पर फॉलो करने वालों की संख्या करोड़ों में है. वो लगातार फैंस के साथ अपनी फिटनेस वीडियो भी शेयर करती रहती हैं.


You may have missed