April 29, 2026

BIG NEWS : व्यापारी के घर घुसकर बदमाशों ने की ताबरतोड़ फायरिंग, गोली बारी में व्यापारी समेत तीन लोगों की मौत

golii

गाजियाबाद के लोनी इलाके में एक ही परिवार के 4 लोगों को बदमाशों ने गोली मार दी. परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई और एक की गंभीर हालत बताई जा रही है.


पुलिस के मुताबिक घटना में रहिसुद्दीन और उसके 2 बेटों की मौत हुई है. रहिसुद्दीन की पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार रहिसुद्दीन कपड़ों का व्यापारी था.

पुलिस के मुताबिक, गाजियाबाद लोनी चौक थाना क्षेत्र की टोली मोहल्ले में अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर कपड़ा व्यापारी के परिवार के चार सदस्यों पर ताबड़ तोड़ गोलियां बरसाई. जिससे मौके पर कपड़ा व्यापारी समेत तीन लोगों की मौत हो गई.

व्यापारी के दोनों बेटों की मौत
घटना बीती देर रात की लगभग तीन बजे की बताई जा रही है. अज्ञात बदमाशों द्वारा किए गए गोली कांड में कपड़ा व्यापारी समेत व्यापारी के दोनों बेटों की मौत हो गई.

वहीं कपड़ा व्यापारी के घर की एक महिला की भी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही डॉग स्क्वाड की टीम भी मौक़े पर पहुंच गयी. वहीं पुलिस घटना को रंजिश के नजरिए से देखते हुए इस घटना की शुरुआती जांच कर रही है.


You may have missed