April 18, 2026

Gold Silver Prices Today : सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जाने क्या है आज के भाव

sonachandi

नई दिल्ली. अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कमजोरी के कारण भारतीय सर्राफा बाजार में भी हफ्ते के दूसरे ही कारोबारी दिन यानी 29 जून 2021 को सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, चांदी की कीमत में भी आज कमी आई है.


पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 46,256 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी 68,148 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में गोल्‍ड के दाम में आज गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमतों में ज्‍यादा बदलाव नहीं हुआ.

सोने का नया भाव- दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने के भाव में 89 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई. राजधानी दिल्ली में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का नया भाव अब 46,167 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. वहीं, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोने की कीमत आज गिरकर 1,774 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.

चांदी की नई कीमत – चांदी की कीमत में भी आज गिरावट का रुख रहा. दिल्‍ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी के दाम 222 रुपये की कमी के बाद 67,926 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुए. वहीं, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में चांदी के दाम में ज्‍यादा बदलाव नहीं और ये 26.02 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.


You may have missed