April 21, 2026

शादीशुदा प्रेमी ने किया शादी से इनकार तो पेड़ पर फांसी लगाने चढ़ी महिला

sadi

जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर से एक चौंकाने करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला के प्रेमी ने जब उसे शादी करने से मना कर दिया तो वो पेड़ पर फांसी लगाने के लिए चढ़ गई. दरअसल, महिला शादीशुदा है और उसका प्रेमी भी शादीशुदा है. इसके बावजूद भी वो अपने शादीशुदा प्रेमी से शादी करना चाहती थी. लेकिन महिला के प्रेमी ने शादी से साफ इनकार कर दिया था. इस बात से नाराज होकर महिला पेड पर फांसी लगाने चढ़ गई.


महिला को पेड़ पर फांसी लगाते हुए देख आस-पास के गांव के लोग वहां इकठ्ठा हो गए. गांव वालों ने महिला को बहुत समझाने की कोशिश की. जब वो नहीं मानी तो लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी. पुलिस की टीम फौरन मौके पर पहुंची. जिसके बाद महिला को समझाइश देखर पेड़ से नीचे उतारा गया. फिलहाल पुलिस ने महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया है.

प्रेमी ने शादी से मना किया तो फांसी लगाने का बना लिया मन
दरअसल, जशपुर जिले के बागबहार थाने के काडरो में रहने वाली शादीशुदा महिला का पत्थलगांव क्षेत्र के एक शादीशुदा आदमी से काफी लंबे समय से अफेयर चल रहा था. महिला ने जब लड़के से शादी करने को कहा तो लड़के ने शादी से साफ मना कर दिया. प्रेमी की बात से महिला इस कदर नाराज हुई कि पैदल चलकर पास के गांव मुड़ाबहला पहुंची. फिर पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाने की कोशिश करने लगी.

गांव वालों ने महिला को उलझाया बातों में
महिला जब पेड़ पर चढ़ी तो गांव के एक व्यक्ति ने उसे पेड़ पर चढ़ते हुए देख लिया. जब वो उसके पास पहुंता तो उसने देखा कि महिला पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाने की तैयारी कर रही है. इसके बाद ग्रामीणों ने फोन पर मामले की सूचना पुलिस को दी और महिला को अपनी बातों में उलझाए कर रखा. जब तक महिला उनसे बात करती रही तब तक वहां पुलिस पहुंच गई.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला से बातचीत करके उसे समझाया. पुलिस ने महिला को उसकी मांगे पूरी करने का आश्वासन देकर कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ से नीचे उतारा. बागबहार थाने के प्रभारी जीवन जांगड़े ने बताया की महिला को समझा बुझाकर उसे पेड़ से नीचे उतारा गया है. महिला को उसके परिजनो के हवाले कर दिया है.


You may have missed