May 4, 2026

zombies : यहां के जंगलों में देखे गए जॉम्बी के हाथ! तस्वीरें देख आप भी रह जाएंगे हैरान

zom

यह दुनिया अजब-गजब चीजों से भरी हुई है. कई बार कुछ ऐसी चीजें सामने आ जाती है, जिसके बारे में जानकर हैरानी होती है. हाल के दिनों में एक दुर्लभ प्रजाति का फंगस देखने को मिला है. जो जॉम्बी के हाथ जैसा दिखाई देता है और जॉम्बी के हाथ जैसा दिखाई देता है.


वैज्ञानिकों की माने तो फंगस की यह प्रजाति काफी साल पहले खत्म हो गई थी, लेकिन कई सालों अब यह दोबारा नजर आई है. हाइपोक्रोप्सिस एम्प्लेक्टेंस फंगस (Hypocreopsis Amplectens Fungus), जिसे ‘टी-ट्री फिंगर्स’ या ‘ज़ॉम्बी फिंगर्स’ के रूप में भी जाना जाता है.

शोधकर्ताओं के अनुसार फंगस की यह प्रजाति अपने डरावने आकार के लिए जानी जाती है. इसकी खोज विक्टोरिया के फ्रांसीसी द्वीप में 16 प्रकृतिवादियों के एक समूह द्वारा की गई. यह अक्सर ऑस्ट्रेलिया में कम घने जंगलों में पाया जाता है, जहां आग और मानव अतिक्रमण के कारण विलुप्त हो गया था.

प्रकृतिवादी डॉ. माइकल अमोर के अनुसार यह फंगस की एकमात्र ऐसी आबादी है जो संरक्षित राष्ट्रीय उद्यान, रॉयल बॉटैनिकल गार्डन विक्टोरिया के अंदर पाई जाती है. हालांकि जिन चार जगहों पर यह फंगस पाया गया है, उनमें से तीन जगहें रेत की खदानों से सटी हुई हैं. इस वजह से वहां ज्यादा दिन तक इस फंगस का टिकना मुश्किल होगा.


You may have missed