May 21, 2026

राजधानी में दो नाबालिग का अपहरण कर उतारे कपड़े और फिर मारपीट के साथ अप्राकृतिक कृत्य, वीडियो भी हुआ वायरल

IMG_20210702_202030

रायपुर। राजधानी रायपुर में दो नाबालिग का अपहरण कर उनके कपड़े उतरवाकर मारपीट और अप्राकृतिक कृत्य कराते हुए एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद अब इस मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।


दरअसल आज सुबह से ही राजधानी के व्हाट्सअप ग्रुपों में एक वीडियो वायरल हो रहा था। वीडियो में दो नाबालिग लड़को के साथ दो युवक बेल्ट हाथों में लेकर मारपीट करते हुए दिख रहे है। साथ ही तीसरा युवक इस पूरे घटना का वीडियो अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर रहा है।

वीडियो 3 मिनट 54 सेकेंड का है। पूरे वीडियो में आरोपी युवक बच्चों से गाली-गलौज करते हुए बेल्ट से उनकी पिटाई कर रहा है। साथ ही जान से मारने के धमकी देकर उनसे अप्राकृतिक कृत्य भी जबरदस्ती करवा रहा है।

वीडियो के वायरल होने के बाद इस मामले में पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर टिकरापारा थाने में आरोपियों के खिलाफ 323, 34 IPC, 342, 365, 377, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वीडियो के आधार पुलिस आरोपियों की खोज में जुट गई है। वहीं इस पूरे मामले में टिकरापारा टीआई संजीव मिश्रा ने कहा कि, वीडियो वायरल हुआ। पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है।


You may have missed