November 14, 2026

BIG NEWS : नास्ता ठेला वाले ने मामुली विवाद पर दो युवकों पर फेंका खौलता हुआ तेल

TELLL

भिलाई। नास्ता करने के दौरान मामुली विवाद पर मारपीट होने पर ठेला संचालक ने दो युवकों के ऊपर खौलता हुआ तेल डाल दिया तथा चाकु से अन्य युवकों पर वार कर घायल कर दिया। मामले की रिपोर्ट नेवई थाने में दर्ज करायी गई है।


मिली जानकारी के अनुसार शारदापारा,कैलाशनगर कैम्प 02 भिलाई निवासी ऋषभ सोनी 24 वर्ष पिता अखिलेश सोनी ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 2 जुलाई को प्रार्थी का भाई योगेश ने फोन पर सूचना दिया कि स्टेशन मरौदा ओव्हरब्रिज के नीचे नास्ता ठेला वाले से मारपीट हो गया है। जिसके बाद प्रार्थी अपने दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचा तब नास्ता ठेला संचालक सुभाष व उसके अन्य साथियों से विवाद की वजह पुछने पर सुभाष गाली-गलौच करते हुए कड़ाही से खौलता हुआ तेल प्रार्थी के भाई योगेश व बल्लू के चहरे पर डाल दिया।

जिससे वे झुलस गए वहीं झगड़ा होता देख आरोपी के पक्ष में आस-पास के ठेला वाले डंडा लेकर मारपीट करना शुरु कर दिये तथा सुभाष ने चाकू से प्रार्थी व सतीश राजवाड़े पर हमला कर चोट पहुंचाया। किसी तरह वे अपनी जान बचाकर भागे व उपचार के बाद थाने में मामले की शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस ने सुभाष एवं उसके साथियों के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।


You may have missed