बीमारी से तंग आकर महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस
सरगुजा: लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत लखनपुर के वार्ड क्रमांक 3 में आज सुबह लगभग 9:00 बजे बीमारी से तंग आकर 65 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


जानकारी के मुताबिक राजकुमारी पति स्वर्गीय शिवटहल गुप्ता उम्र 65 वर्ष लंबे समय से बीमार थी। बीमारी से तंग आकर महिला ने घर के म्यार में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना सुधा गुप्ता पति राजेश गुप्ता ने लखनपुर पुलिस को दी। लखनपुर पुलिस मौके पर शव का पंचनामा कार्रवाई कर पीएम करा परिजनों को सुपुर्द कर मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है।

