May 6, 2026

Happy Birthday MS Dhoni: धोनी ने आजमाया था फिल्म इंडस्ट्री में अपना हाथ, पर नहीं हो पाई उनकी फिल्म रिलीज

IMG_20210707_070425

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) आज भी अपने चाहने वालों के दिलों पर राज करते हैं. धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी को भी फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था.


लेकिन क्या आप जानते हैं कि खुद धोनी भी एक्टिंग कर चुके हैं. जी हां एम एस धोनी ने एक्ट‍िंग के मंच पर भी अपना कौशल दिखाया था.

आपको बता दें कि साल 2010 में महेंद्र सिंह धोनी ने डेविड धवन की फिल्म हुक या क्रूक में काम किया था. इस फिल्म में धोनी के साथ एक्टर जॉन अब्राहम नजर आए थे. यह फिल्म भी क्रिकेटर के जीवन पर आधारित ही बताई जाती है.

खबरों की मानें तो इस फिल्म में धोनी ने छोटा सा लेकिन अहम रोल प्ले किया था,हालांकि यह फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई. फिल्म में धोनी के अलावा एक्टर केके मेनन और जेनेलिया डिसूजा भी थे.

क्रिकेटर ने अपनी फिल्म बायोपिक धोनी के प्रमोशन में कहा था कि वह एक्ट‍िंग के क्षेत्र में भी हाथ आजमा चुके हैं. हालांकि ये कभी पूरी तरह से साफ नहीं हुआ कि धोनी की फिल्म हुक या क्रूक रिलीज आखिर क्यों नहीं हुई थी.

धोनी भले फैंस के सामने बतौर एक्टर ना आ पाए हों, लेकिन जीवन पर आधारित फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया था. दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने उनके किरदार को बखूबी पर्दे पर उतारा था.


You may have missed