राजधानी में लड़कियों की गुंडागर्दी: पेट्रोल पंप कर्मी को मारा दिया चाकू
रायपुर। बुधवार की रात राजधानी के एक पेट्रोल पंप में हुई चाकूबाजी की घटना के बाद पुलिस ने दो लड़कियों और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी फरार है,जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।


इस बीच लड़कियों और युवको के द्वारा सिविल लाईन स्थित जय जवान पेट्रोल पंप के कर्मचारी से मारपीट का एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियों में साफ देखा जा सकता हैं कि, लड़कियां पेट्रोल पंप में काम कर रहे कर्मचारी से विवाद कर रही है। उसके कुछ देर बाद ही दो युवक वहां आये और कर्मचारी पर चाकू से वार कर मौके से फरार हो गये। घटना के बाद से ही पुलिस दोनों युवती और आरोपी लड़कों की तलाश कर रही थी। इस दौरान युगल टांडी और दो युवतियों को राजधानी के एक होटल से गिरफ्तार किया है।

