April 20, 2026

Raipur Breaking : महादेव घाट पुल के पास मिला युवक का शव, मौके पर पहुंची पुलिस

mahadev

रायपुर। राजधानी के महादेव घाट पुल के पास एक युवक का शव मिला है। शव की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंचा और शव को अपने कब्जे में ले लिया। युवक की मौत किस वजह से हुई है इसकी पड़ताल की जा रही है। प्रथम दृष्टया शरीर पर किसी तरह के निशान नहीं हैं। जिस जगह पर शव मिला है, वहां पर किसी संघर्ष के भी निशान नहीं है। केवल एक चप्पल शव के करीब दो फीट की दूरी पर पड़ा हुआ है। इससे यह आशंका है कि वह नशे की हालत में रहा होगा, इसी बीच उसने असहज महसूस किया और उनकी जान निकल गई। वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग पाएगा।


पुलिस ने इस मामले में संज्ञान ले लिया है। युवक कौन है, कहां का रहने वाला है, इन सब बातों का जवाब नहीं मिल पाया है। उसकी शिनाख्ती का प्रयास किया जा रहा है। युवक ने काले रंग की कमीज और काले रंग का पतलुन पहन रखा था। पैर पर काले रंग की चप्पल हैं। प्रारंभिक पूछताछ में युवक को लेकर किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


You may have missed