July 29, 2026

सोशल मीडिया पर छाया बिजली चोरी करने का मजेदार वीडियो, पूरा मामला जान हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

IMG_20210713_194836

बिजली चोरी करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान भी हैं और हंसी भी आ रही है. क्योंकि, जिस तरह से एक शख्स छत पर रेंगते हुए प्लास लेकर तार काटने पहुंचा, उसे देखकर किसी की भी हंसी छूट जाए. आलम ये है कि यह मामला चर्चा का विषय का बन चुका है और सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर यूजर्स जमकर वीडियो शेयर कर रहे हैं. तो आइए, पहले जान लेते हैं मामला क्या है?


जानकारी के मुताबिक, यह घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की है. बताया जा रहा है कि बिजली विभाग की टीम एक घर में छापेमारी करने पहुंची थी. घरवालों को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली तो परिवार का एक सदस्य छत पर रेंगते हुए हाथ में प्लास लेकर पहुंचा और जैसे ही तार काटने की कोशिश करने लगा रंगेहाथ पकड़ गया. इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया गया है. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. तो पहले आप इस वीडियो को देख लें…

वीडियो देखकर आपको पूरा मामला समझ में आ ही गया होगा. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मुरादनगर में बिजली विभाग को काफी समय से बिजली चोरी की शिकायत मिल रही थी. लिहाजा, रंगेहाथ पकड़ने के लिए विभाग के कुछ लोग पहले से ही छत पर पहुंच गए थे और शख्स जैसे ही छत पर आया उसका भांडा फूट गया. आलम ये है कि लोग मजे लेते हुए इस वीडियो को धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. कुछ लोग इस घटना की आलोचना कर रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि काफी मजेदार नजारा है।


You may have missed