May 4, 2026

पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति: बोला- साहेब मैंने अपनी पत्नी को मार डाला

murder1_19491491

बेमेतरा। बेमेतरा जिले के चंदनू थानांतर्गत ग्राम बुचीपुर में एक युवक ने आपसी विवाद पर अपनी पत्नी की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी थाने पहुंचकर घटना की जानकारी देते हुए आत्मसमर्पण किया। इस घटना से गांव में सनसनी फैली हुई है।


मिली जानकारी के अनुसार आरोपी रामचरण साहू का कुछ माह पूर्व ही विवाह हुआ था। बताया जा रहा है कि विवाह के बाद से आरोपी का अपनी पत्नी से अक्सर विवाद हुआ करता था। विवाद का कारण आरोपी द्वारा पत्नी के चरित्र पर संदेह करना बताया जा रह है।

आज सुबह भी दोनों के बीच विवाद हुआ। लेकिन इस बार आरोपी आवेष में आकर धारदार हथियार से पत्नी पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी खुद थाने भी पहुंचा और घटना की जानकारी देते हुए आत्मसमर्पण कर दिया।


You may have missed