April 17, 2026

CG में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक सवार परिवार को कुचला, पिता-पुत्र की मौके पर मौत और पत्नी की हालत गंभीर

KUCH

कवर्धा। कवर्धा जिले के पंडरिया ब्लाक के ग्राम पोलमी के पास आज सुबह सड़क हादसे में मोटरसायकल सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।


बताया जा रहा है कि मृतक संजय यादव 32 वर्ष आज अपी पत्नी एवं 6 वर्षीय पुत्र कपिल के साथ मोटरसायकल पर निकले थे। जैसे ही वे पंडरिया ब्लाक के ग्राम पोलमी के पास पहुंचे तभी मासदा गाड़ी ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे पिता व पुत्र की मौत हो गई, वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को 108 वाहन की मदद से अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इधर घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।


You may have missed