रायपुर के इस इलाके में सुने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
रायपुर: पुलिस ने चंगोराभाठा में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। गोविन्द कुमार साहू ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह शिव नगर श्रद्धा चौक गायत्री किराना दुकान के सामने गली चंगोराभाठा में अपने परिवार के साथ रहता है तथा पम्प मोटर मार्केटिंग का काम करता है। 10 जुलाई 2021 को प्रार्थी अपने घर में ताला लगाकर परिवार सहित अपने रिश्तेदार के घर पचपेढ़ी नाका रायपुर गया हुआ था। 11 जुलाई 21 को रात्रि करीबन 09.45 बजे प्रार्थी घर आया तो मेन गेट का ताला लगा हुआ था।


ताला खोलकर अन्दर गया तो देखा अन्दर के मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ व नीचे गिरा था। दरवाजा का कुन्डी टूटा हुआ था। अन्दर जाकर देखा तो रूम का दरवाजा खुला था, लाईट चालू थी। रूम के अन्दर सामान बिखरा हुआ एवं कमरे में रखे अलमारी का दरवाजा व लॉकर खुला हुआ था। प्रार्थी लॉकर को चेक किया तो लॉकर में रखा सोने – चांदी का जेवरात एवं नगदी रकम नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के सूने मकान के दरवाजा का कुन्डी तोड़कर मकान अन्दर प्रवेश कर आलमारी के लॉकर में रखें सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम को चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 244/21 वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना डी.डी.नगर की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया जाकर घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में पूछताछ किया गया।
टीम द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही अज्ञात आरोपी की पतासाजी के संबंध में मुखबीर भी लगाये गये। अज्ञात आरोपी के संबंध में तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही तरीका वारदात के आधार पर चोरी/नकबजनी के पुराने व हाल ही में जेल से रिहा हुए बंदीयों के संबंध में भी जानकरी एकत्र किया जाकर तस्दीक की जा रही थीं। इसी दौरान अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों के अवलोकन पर घटना में उपयोग किए गए एक्टीवा वाहन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली तथा दिनांक घटना को उक्त एक्टीवा वाहन का उपयोग करने वाले व्यक्ति के संबंध में जानकारी एकत्र किया जाकर अंतत: खदान बस्ती डंगनिया डी.डी. नगर निवासी राहुल सोनी को पकड़कर घटना के संबंध में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर राहुल सोनी द्वारा अपने साथी अमन दीप उर्फ बोनी के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया।
अमन दीप उर्फ बोनी थाना डी.डी. नगर का निगरानी बदमाश है जो पूर्व में कई मामलों में जेल निरूद्ध रह चुका है। प्रकरण में एक अपचारी बालक के संलिप्त होने की संभावना है जिसके संबंध में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रहीं है एवं जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम जुमला कीमती लगभग 1,60,000/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन को जप्त किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। पुलिस ने राहुल सोनी पिता ललित सोनी उम्र 21 साल निवासी खदान बस्ती डंगनिया थाना डी.डी. नगर रायपुर और अमनदीप उर्फ बोनी पिता अमीलाल दीप उम्र 29 साल निवासी खदान बस्ती डंगनिया थाना डी. डी. नगर रायपुर को गिरफ्तार किया है।

