August 20, 2026

CG मौसम अलर्ट : अगले कुछ घंटों के भीतर रायपुर समेत इन जिलों में बारिश की चेतावनी

BARISHHH

रायपुर। प्रदेश के कई जिलों में बादल तेवर दिखाएंगे। मौसम विभाग ने त्वरित पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने अगले 4 घंटों में प्रदेश के सूरजपुर, सरगुजा, कोरिया, कोरबा, जशपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा और इससे लगे जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की प्रबल संभावना जताई है। उन्होंने शाम 6:30 बजे की स्थिति में जारी पूर्वानुमान में अगले 4 घंटे यानि रात 10:30 बजे तक की स्थिति में यह त्वरित पूर्वानुमान जारी किया है।



You may have missed