June 27, 2026

भीषण सड़क हादसा: आपस में भिड़े मेटाडोर और ट्रेलर, मेटाडोर के केबिन में फंसे ड्राइवर और खलासी गंभीर रूप घायल

meta

रायगढ़। एनएच 49 में हादसों का दौर थमने ही नहीं रहा। आज भी भूपदेवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सड़क हादसे की खबर है। बताया जा रहा है कि कांशीचुआ के पास मेन रोड में मेटाडोर और ट्रेलर दोनों आपस में भीड गए। जहां एक गाड़ी का ड्राइवर और खलासी बुरी तरह केबिन में फंस गए हैं। वहीं घटना की सूचना पर भूपदेवपुर थाने को दी गई।


मौके पर पहुंची भूपदेवपुर पुलिस टीम ने केबिन में फंसे ड्राइवर और खलासी को बाहर निकलवाया। वहीं इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। बता दें कि खरसिया से रायगढ़ की और जाने वाली नेशनल हाईवे पर भूपदेवपुर थाने के अंतर्गत आने वाले कांशीचुआ के पास मेन रोड पर यह घटना हुई है। बहरहाल भूपदेवपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


You may have missed