‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की पुरानी सोनू ने बिकिनी पहन झील में लगाई झलांग, देखें वीडियो
मुंबईः ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) टीवी जगत के सबसे पसंदीदा शोज में से एक है. यह शो 12 सालों से भी ज्यादा लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. शो के तमाम कैरेक्टर भी घर-घर में अपनी पहचान बना चुके हैं. फिर चाहे दया भाभी हों, जेठालाल, टप्पू या फिर बबीता जी. शो में ‘पुरानी सोनू (Purani Sonu)’ का किरदार एक्ट्रेस निधि भानुशाली (Nidhi Bhanushali) निभा रही हैं. निधि भानुशाली की सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है. जो उनकी हर एक एक्टिविटी पर नजर बनाए रहती है.


निधि भानुशाली भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. ऐसे में उनकी लेटेस्ट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को खुद पुरानी सोनू यानी निधि शेयर किया है. इस वीडियो को देखने के बाद यूजर भी कमेंट किये बिना नहीं रह पा रहे हैं. वीडियो में निधि को झील में नहाते और तैराकी के मजे लेते देखा जा सकता है.
View this post on Instagram
वीडियो शेयर करते हुए निधि भानुशाली ने कैप्शन में लिखा है- ‘बस पानी में कूदने का बहाना ढूंढ रही हूं. एशिया की दूसरी सबसे बड़ी मानव निर्मित झील, राजसमंद, वही है जो हम तीर्थयात्रियों को राजस्थानी गर्मी को मात देने के लिए चाहिए.’ निधि का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिस पर एक्ट्रेस के फैन काफी रिएक्शन भी दे रहे हैं.
पुरानी सोनू ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्रामअकाउंट से यह वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्हें राजस्थान में एक झील में तैरते देखा जा सकता है. निधि के साथ ही एक कुत्ता भी उनके साथ तैर रहा है. अपने बोल्ड अंदाज से निधि भानुशाली ने भी सनसनी फैला दी है. हालांकि, अक्सर ही निधि भानुशाली को एडवेंचर करते देखा जाता रहा है. वह अक्सर घूमते-फिरते अपने वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.

