July 4, 2026

सनकी पति की अजीबोगरीब हरकत: गन लेकर ससुराल पहुंचा पति, पूछा- साथ चलेगी या गोली खाएगी

golii

मैनपुरी: जिले के एलाऊ थाना क्षेत्र से सनकी पति की अजीबोगरीब हरकत सामने आई है। दरअसल युवक की पति किसी बात से नाराज होकर मायके चली गई थी और लौट नहीं रही थी। पत्नी के वापस नहीं लौटने से बौखलाया पति गन लेकर ससुराल पहुंच गया और यहां आकर अपनी पत्नी से पूछा कि साथ चलेगी या गोली खाएगी। वहीं, युवक ने पत्नी के मोहल्ले में भी गन लहराकर लोगों को धमकाने की कोशिश की, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।


मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक सिरफिरा पति अपनी पत्नी को जबरन साथ ले जाना चाहता है। पत्नी साथ नहीं जा रही है तो पति तमंचा लेकर धमकी दे रहा है। आरोपी पति का शादी के बाद से ही अपनी पत्नी से विवाद हो गया था जिसके चलते उसकी पत्नी अपने मायके अजीतगंज, आकर रहने लगी थी।


You may have missed