May 4, 2026

CG में दर्दनाक सड़क हादसा : यात्री बस ने बाइक सवार युवकों को मारी ठोकर, हादसे में दो की मौत एक गंभीर रूप से घायल

accident_1

महासमुंद। दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा महासमुंद के तुमगांव की बतायी जा रही है। हादसे के वक्त एक ही बाइक पर तीनों युवक सवार थे। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के मुताबिक बाइक सवार तीनों युवक तुमगांव के ही रहने वाले थे और परिवारिक काम से बाहर जा रहे थे, इसी दौरान तुमगांव तिराहा के करीब एक यात्री बस ने बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी। इस घटना में बाइक सवार दो युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

मृतकों में एक का नाम डाक्टर रामनाथ निषाद बताया जा रहा है, जो भाटागांव तुमगांव का रहने वाला है, जबकि एक अन्य की पहचान नहीं हो पायी है। वहीं घायक युवक का नाम कृष्णा साहू बताया जा रहा है। बस सरायपाली से रायपुर आ रही थी, रास्ते में ही ये घटना हुई है।


You may have missed