Admission process in Colleges 2021 Cg : कॉलेजों में प्रवेश के लिए 30 तक कर सकते हैं आवेदन, जाने कैसे करें…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कॉलेजों की प्रवेश प्रक्रिया 1 अगस्त से शरू होगी। यह प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से होगी। प्रवेश प्रक्रिया 30 अगस्त तक चलेगी। इसे लेकर उच्च शिक्षा विभाग ने मार्गदर्शिका जारी कर दिया है, जिसके तहत विद्यार्थियों को अलग-अलग कॉलेजों में आवेदन की आवश्यकता नहीं। एक ही आवेदन में पांच कॉलेजों का नाम लिख सकते हैं। वहीं मूल्याकंन के बाद ही छात्र को कॉलेज में एडमिशन मिलेगी। बता दें कि विद्यार्थियों मेरिट के आधार पर ही कॉलेजों में प्रवेश मिलेगी। वहीं आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। विशेष परिस्थितियों में ही ऑफलाइन मोड की परमिशन मिलेगी।



