June 28, 2026

कोरोना से संक्रमित हुई टीवी की ये जानी-मानी एक्ट्रेस : Photo शेयर करके दिखाई अपनी हालत

IMG_20210722_220518

जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) फैंस के बीच अपनी खूबसूरती और नायाब एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में जेनिफर ने एक ऐसी खबर फैंस के लिए शेयर की है, जिसको जानकर एक्ट्रेस के चाहने वाले परेशान हो जाने वाले हैं. दरअसल जेनिफर कोरोना संक्रमित पाई गई हैं.


हाल ही में जेनिफर के कोरोना से संक्रमित होने की खबर के सामने आने के बाद फैंस और कई सेलेब्रिटीज काफी परेशान दिखाई दे रहे थे. जिसके बाद अब जेनिफर ने खुद सोशल मीडिया पर पुष्टि कर दी है कि वह कोरोना संक्रमित हो गई हैं.

जानिए जेनिफर ने क्या लिखा
जेनिफर ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के जरिए बताया है कि उनकी हेल्थ कैसी है, इसके अलावा ये भी बताया है कि वो सारे नियम फॉलो करते हुए अपने घर पर ही क्वारंटाइन हैं. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने अपने चाहने वालों को एक मैसेज भी दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jennifer Winget (@jenniferwinget1)

आपको बता दें कि जेनिफर विंगेट ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपनी एक खास फोटो शेयर की है. इस फोटो में जेनिफर तस्वीर में हंसती-मुस्कुराती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने बेहद स्माइल के साथ ही फैंस को कोरोना संक्रमित होने की सूचना भी दी है.

जेनिफर ने फैंस को बताया है कि वह अभी ठीक हैं और उनमें कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने फैंस को भरोसा देते हुए कहा है कि वह जल्द ही लौटेंगी और कोरोना उनका कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा.

जेनिफर ने लिखा है कि डाउन हूं लेकिन आउट नहीं हूं…हां कोरोना ने दस्तक दी है, लेकिन कोई लक्ष्ण नहीं हैं मैं एक दम ठीक हूं. ऐसे में आप सभी लोग मेरे लिए परेशान ना हों. मैं इस वक्त क्वारंटाइन में हूं, अच्छे से खा रही हूं और फिर से एक्शन में आने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं’. एक छोटी सी रुकावट बस आई है. आप सभी का दुआओं के लिए शुक्रिया, लेकिन कोविड मेरा कुछ नहीं कर पाएगा! जल्द लौटूंगी. बहुत सारा प्यार

आपको बता दें कि जेनिफर ने दिल मिल गए , बेहद , बेहद 2 , बेपन्हा जैसे कई सीरीयल्स में अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ी है. एक्ट्रेस जी की एक वेबसीरीज में भी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं.


You may have missed