April 29, 2026

पिता ने दो वर्ष के पुत्र को तालाब में डुबोकर मार डाला, घटना से इलाके में सनसनी

dubkar

धमतरी। पिता ने दो साल के पुत्र को तालाब में डुबोकर मार डाला बच्चे को क्यो मारा गया यह पुरी तरह स्पस्ट नही हुआ है किन्तु पिता की मानसिक स्थिति को लेकर तरह तरह की चर्चा भी व्याप्त है|


सूत्रों ने बताया कि सोरिद वार्ड में शिवराम साहू 40 वर्ष अपने परिवार के साथ रहता है जिसका एक दो साल का बच्चा देवांशु था गुरुवार की शाम बच्चा अपने घर से गायब था वही उसका पिता भी लापता बताया जा रहा था ईधर जब घर के अन्य सदस्य उनकी तलाश में निकले तो पिता वार्ड के नाचना तालाब के पास लेटा हुआ मिला जिससे बच्चे के बारे में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह बच्चे को तालाब में डूबा दिया है इस घटना की खबर जब वार्ड में फैली तो सनसनी फैल गई थी

वही उसके पिता को लेकर यह चर्चा भी हो रही कि वह कुछ दिनों से अजीब हरकते कर रहा था उसकी मानसिक स्थिति ठीक नही थी बहरहाल मामले में कोतवाली थाना प्रभारी नवनीत पाटिल ने बताया कि बच्चे का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है आगे की कार्यवाही की जा रही है

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुये बताया कि दो वर्षीय बालक का शव तालाब में मिला है जिसकी हत्या उसके पिता द्वारा की गई है जिसे विक्षिप्त भी बताया जा रहा है पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।


You may have missed