April 29, 2026

युवती ने पहाड़ के ऊपर फांसी लगाकर की आत्महत्या, मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

fansi

महासमुंद। खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम लभराकला की एक युवती ने सोनई रूपई पहाड़ी के ऊपर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।


थाना से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों की सूचना पर टीम सोनई रूपई पहाड़ी के ऊपर जायजा लेने पहुंची तो उन्हें लभराकला गांव की राधिका खडिय़ा पिता खिलावन खडिय़ा (27) की लाश पेड़ पर लटकते मिली। पुलिस ने शव को उतारकर पीएम के लिए भिजवा दिया। पीएम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को अभी युवती की आत्महत्या के बारे में पता नहीं चला है।


You may have missed