April 29, 2026

पुलिस ने कार के अंदर से दो महिलाओं सहित तीन लोगों को किया आपत्तिजनक अवस्था में गिरफ्तार : खुले मैदान में चलता है जिस्मफरोशी का धंधा

IMG_20210723_183221

उत्तराखंड। रुद्रपुर में कार के अंदर संबंध बनाते दो महिलाओं सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने पुलिस के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। बीते दिन गुरुवार को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी कि बुधवार की शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम मैदान पहुंची। यहां एक खड़ी कार में एक पुरुष और दो महिलाएं बेहद आपत्तिजनक हालातों में मिले। पुलिस ने मौके पर ही तीनों को हिरासत में लिया।


पूछताछ में युवक ने अपना नाम भगवान दास उर्फ अर्जुन निवासी रेहपुरा गनीमत बहेड़ी बरेली बताया है। महिलाओं ने भी अपनी पहचान पुलिस को बताई है। इन तीनों के कब्जे से दो मोबाइल, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और बड़ी नगदी पुलिस ने बरामद की है।

एसपी सिटी की दी गई जानकारी के मुताबिक भगवान दास लड़कियों को सप्लाई करने का काम लंबे समय से कर रहा था। वह बरेली से आवाजाही करता था। आरोपी महिलाएं ने अपनी इच्छा से देह व्यापार करने की बात कुबूली है।

आरोपी भगवान दास ग्राहकों को लुभाने के लिए युवतियों की अश्लील फोटो भेजता था। इसके बाद 1500 रु में एक रात के लिए युवतियों को ग्राहकों के पास भेजा जाता था। आरोपी ने बताया कि वह शाम के समय सुनसान इलाके में कार खड़ी कर ग्राहकों के फोन का इंतजार करता था।

फोन आने और सौदा तय होने पर ग्राहकों के पास महिलाओं को पहुंचा दिया जाता था। आरोपी भगवान दास ने बताया कि उसके साथ पकड़ी गई दोनों महिलाओं को उसने बुक किया था। ग्राहक नहीं मिलने पर वह खुद ही ग्राहक बन गया था।


You may have missed