April 19, 2026

रायपुर में फिर चाकू बाजी : रायपुर के इस इलाके में हुए चाकू बाजी में एक युवक घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

chakuuu

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बार फिर चाकू बाजी की घटना सामने आई है दरअसल राजधानी के मोवा इलाके में एक युवक पर अज्ञात आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। मामले में जानकारी देते हुए पंडरी थाना प्रभारी याकूब मेमन ने बताया कि अरविंद ध्रुव को एक अज्ञात युवक ने सरेआम चाकू मारा है।


घायल अवस्था में अरविंद को मेकाहारा में भर्ती कराया गया। अरविंद डब्लूआरएस का रहने वाला है जो किसी काम से मोवा इलाके में आया था। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।


You may have missed