April 29, 2026

ये है सोना खरीदने का सही मौका : ₹1000 सस्ता हुआ सोना, फटाफट करें खरीदारी वरना पड़ेगा पछताना

sonachandi

नई दिल्ली. भारतीय बाजारों में सोने की कीमतों (Gold Price Today) में गिरावट का सिलसिला जारी है. एमसीएक्स पर सोना (Gold price on MCX) वायदा लगभग 0.25% गिरकर 47,510 रुपये पर आ गया, जबकि चांदी वायदा 0.22% बढ़कर 67,520 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया. कमजोर वैश्विक रुख के बीच पांच सत्रों में सोने की कीमतों में लगभग 1,000 की गिरावट आई है.


जानकारों का कहना है कि MCX पर सोने के दाम (Gold Price) 46,850 से 48,400 के बीच रहेगा. मजबूत अमेरिकी डॉलर के बीच वैश्विक बाजारों में आज सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. हाजिर सोना 0.2% की गिरावट के साथ 1,803.33 डॉलर प्रति औंस पर था. पिछले पांच दिनों में यानी इस सप्ताह अब तक कीमती धातु लगभग 0.4% नीचे है.

जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
विश्लेषकों का मानना ​​है कि निकट भविष्य में सोना सीमित दायरे में बना रहेगा, वजह मुद्रास्फीति कीमतों के प्रमुख कारक हैं. अगले हफ्ते होने वाली फेड की नीति बैठक के नतीजों पर सोने के कारोबारियों की नजर होगी. कमोडिटी एक्सपर्ट की मानें तो जुलाई के बाद सोना महंगा होगा, ऐसे में निवेश के लिहाज से आपको मोटा रिटर्न मिलेगा, लेकिन खरीदारी आपको महंगा पड़ेगा.


You may have missed