October 14, 2026

BREAKING VIDEO : हिमाचल प्रदेश पत्थरों की बारिश में 9 लोगों की मौत हो गई और तीन घायल

IMG_20210725_181808

शिमला: महाराष्ट्र में भारी बारिश और भूस्खलन से सैकड़ों लोगों की मौत की चीख अभी शांत हुई नहीं कि हिमाचल प्रदेश से भूस्खलन की एक और घटना सामने आ गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।


किन्नौर जिला पुलिस अधीक्षक साजू राम राणा ने बताया कि घटना किन्‍नौर जिले में बटेसरी के गुंसा के पास हुई। यहां सांगला की ओर आ रही पर्यटकों की कारें भूस्‍खलन की चपेट में आ गईं। फिलहाल, 9 लोगों की मौत और 3 लोगों के घायल होने का समाचार है। बताया जा रहा है कि ये पर्यटक दिल्‍ली और चंडीगढ़ से हिमाचल घूमने आए थे।


You may have missed