July 21, 2026

दिल दहला देने वाली घटना : खेत में जुताई करते वक्त पलटा ट्रैक्टर, दबकर किसान की मौत

IMG_20210725_171041

कटनी: जिले के कुम्हवारा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल खेत में जुताई करने के दौरान ट्रैक्टर पलटने से दबकर किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है।


मिली जानकारी के अनुसार घटना बड़वारा थाना क्षेत्र के कुम्हवारा गांव का है, जहां खेत में एक किसान जुताई कर रहा था। इसी दौरान मिट्टी धसकने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई।


You may have missed