April 18, 2026

मदिरा प्रेमियों के लिए खुशखबरी : अब रात 11 बजे तक खुलेंगी शराब दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

ang

धमतरी। धमतरी जिले में संचालित सभी विदेशी मदिरा एफ.एल. 3 होटल बार और एफ.एल. 4(क) व्यवसायिक क्लब अब दोपहर 12 बजे से रात 11 बजे तक खुली रखने के आदेश कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने जारी किए हैं। ज्ञात हो कि पूर्व में एक जून को जारी आदेश अनुसार विदेशी मदिरा एफ.एल. 3 होटल बार और एफ.एल. 4(क) व्यवसायिक क्लब सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक खोले जा रहे थे। अब कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के तहत् इनके खोलने के समय में आंशिक संशोधन किया गया है।



You may have missed