April 19, 2026

टिकटॉक स्टार की मौत : 160 फीट की ऊंचाई पर वीडियो बनाते फिसला पैर, गिरने से हुई मौके पर मौत

IMG_20210727_090737

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर युवा वर्ग पॉपुलर और फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए किसी भी हद तक जाते देखें गए हैं. वहीं, अब ऐसा ही कुछ मामला चीन से सामने आया है. यहां एक टिकटॉक स्टार 160 फीट की ऊंचाई पर अपना वीडियो बना रही थी कि अचानक नीचे गिर जाने से उसकी मौत हो गई.


दरअसल, चीन में एक 23 साल की लड़की जिओ क्यूमेई सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वालों में से थी और टिकटॉक पर काफी पॉपुलर भी थी. जानकारी के मुताबिक, जिओ 160 फीट ऊंचाई पर अपना वीडियो बना रही थी कि अचानक पैर फिसल जाने के कारण वो नीचे गिर गई. बताया जा रहा है कि, मृतका अपनी रोजाना जिंदगी से जुड़ी वीडियो बनाकर अपने फॉलोवर्स के साथ शेयर करती थी.

जमीन पर गिरते वक्त भी वीडियो चालू था
बताया जा रहा है कि, जिओ अपने इस वीडियो को क्रेन केबिन में बैठकर शूट कर रही थी कि तभी हादसे का शिकार हो गई. बताया जा रहा है कि, जिओ 160 फीट नीचे गिरी थी. जानकारी के मुताबिक, जमीन पर गिरते वक्त भी वीडियो चालू था. माना जा रहा है कि जिओ का अचानक पैर फिसल गया जिस कारण वो हादसे का शिकार हो गई.

किसी प्रकार स्टंट नहीं था- जिओ के परिजन
वहीं, जिओ के परिजनों ने घटना की पूष्टि करते हुए कहा कि ये एक घटना था किसी प्रकार का स्टंट नहीं. बता दें, बीते दिनों हांगकांग में एक इंफ्लुएंसर की भी मृत्यु हो गई थी. ये महिला झरने किनारे तसवीर खींच रही थी कि तभी हादसे का शिकार हो गई और उसकी मौत हो गई.


You may have missed