मां-बेटी के एक ही युवक से थे अवैध संबंध‚ पड़ोसी ने किया खुलासा तो करा दी हत्या
कानपुर: यूपी के कानपुर में मां-बेटी के एक ही शख्स से अवैध संबंध थे‚ जिसका खुलासा करना पडोसी को इतना भारी पड़ा कि उसकी जान चली गई। मां-बेटी के प्रेमी ने युवक की हत्या कर डाली। घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस ने मां-बेटी और उनके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।


डीसीपी वेस्ट संजीव त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी रंजीत पाले के पड़ोस में रहने वाले भरत की मां और उबहन से अवैध संबंध थे। भारत मां और बहन के अवैध संबंधों को लेकर काफी परेशान था। इसके लिए उसने कई बार मां और बहन की पिटाई की थी लेकिन कोई सबूत ना मिल पाने के कारण मां और बहन उसे भला-बुरा कहती थी।
सबूत पाने के लिए भरत ने मां और बहन की जासूसी के लिए अपने दोस्त नवीन को पीछे लगा दिया। नवीन दोनों मां बेटी और उनके प्रेमी पर नजर रखने लगा। पल-पल की जानकारी नवीन अपने दोस्त भरत को देना शुरू कर दी‚ जिसके बाद भरत सबूतों के आधार पर अपनी मां और बहन के साथ पहले से ज्यादा मारपीट करने लगा। मां-बेटी को जब पता चला कि इस सारी जासूसी के पीछे नवीन का हाथ है तो उन्होंने प्रेमी को सारी बात बताई।
प्रेमी रंजीत पाले ने नवीन को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। इसके लिए पहले उसने नवीन से दोस्ती की। 25 जुुलाई को रंजीत नवीन को एक सुनसान इलाके में ले गया जहां बिजली के तार से उसका गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना के 24 घंटे बाद ही पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर आरोपी प्रेमी और मां बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।

