May 22, 2026

रायपुर में बलवा : पूर्व विवाद को लेकर युवक पर आधा दर्जन लोगों ने किया हमला, मामला दर्ज

Raipur-knife-attack-1451018550_835x547

रायपुर। पूर्व विवाद को लेकर एक व्यक्ति को करीब आधा दर्जन लोगों ने गाली-गलौचकर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किया तथा धारदार हथियार से मारकर चोट पहुंचाया। मामले की रिपोर्ट कबीरनगर थाने में दर्ज करायी गई है।


मिली जानकारी के अनुसार वीर सावकर नगर हीरापुर कबीरनगर निवासी मनीष सिंह 30 वर्ष पिता छत्तर सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि पूर्व विवाद को लेकर 26 जुलाई को शाम 6 बजे हनुमान मंदिर के पास केशरवानी क्लीनिक के पास हीरापुर कबीरनगर में जग्गू सैनी,गोपी सिंह,बब्बू सैनी,रिक्की एवं अन्य लोगों ने एक राय होकर प्रार्थी को हाथ-मुक्का एवं धारदार औजार से मारकर चोट पहुंचाया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर बलवा का मामला दर्ज कर लिया है।


You may have missed