लॉकडाउन पर बड़ा फैसला: राज्य में 31 जुलाई और 1 अगस्त को कंप्लीट लॉकडाउन
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केरल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. राज्य में 31 जुलाई और 1 अगस्त को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा. इससे पहले राज्य में 24 और रविवार 25 जुलाई को पूरी तरह से लॉकडाउन लगाया गया था. केरल में तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं.


Complete lockdown to be imposed in #Kerala on 31st July and 1st August due to rising COVID19 cases in the state pic.twitter.com/I31OvXGSoJ
— ANI (@ANI) July 29, 2021
देश में कोरोना के कुल नए मामलों में आधे से ज्यादा मरीज अकेले केरल से हैं. राज्य में बीते मंगलवार को कोरोना के 22,129 नए मामले सामने आए थे, जो कि 29 मई के बाद एक दिन में मिले संक्रमितों की सबसे बड़ी संख्या है.

