Travelling In Covid : भूल से भी फ्लाइट में ना करें ये 5 काम, खुद पायलट ने लोगों को दी वॉर्निंग
कोरोना काल (Travelling In Covid) में ट्रेवल करना काफी रिस्की होता है. इस दौरान वायरस के फैलने के सबसे ज्यादा चान्सेस होते हैं. कौन सा यात्री वायरस लेकर ट्रेवल कर रहा है कहा नहीं जा सकता है. इस वजह से लोगों को ट्रेवल करते हुए एक्स्ट्रा प्रिकॉशन लेकर चलने को कहा जाता है. वैसे तो लोग सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के जरिये सेफ्टी का ध्यान रखते ही है लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पायलट ने लोगों के साथ कुछ और टिप्स शेयर किये.


टिकटोक पर @tommycimato नाम से अकाउंट बनाए एक फ्लाइट अटेंडेंट ने लोगों के साथ 5 ऐसी चीजें शेयर की जिसे लोगों को प्लेन में नहीं करना चाहिए. इन टिप्स को फॉलो कर आप अपनी सेफ्टी को और बढ़ा सकते हैं. वैसे तो ये टिप्स काफी छोटी-छोटी हैं लेकिन हेल्थ और हाइजीन के लिहाज से ये काफी इम्पोर्टेन्ट है. अभी तक इस पोस्ट को लाखों लाइक्स मिल चुके हैं. लोगों को ये टिप्स काफी काम के लग रहे हैं.
फ्लाइट अटेंडेंट ने सबसे पहले लोगों से रिक्वेस्ट की है कि कभी भी फ्लाइट में शॉर्ट्स पहनकर ना चढ़ें. आपकी बॉडी जितनी ज्यादा कवर होगी, कीटाणुओं से आपका संपर्क उतना ही कम होगा.
दूसरी टिप्स में फ्लाइट अटेंडेंट ने कहा कि कभी भी अपना सिर विंडो पैन पर ना टिकाएं. किसने अपना हाथ वहां पोंछा है और वो कितना गन्दा है ये कहा नहीं जा सकता
तीसरी सलाह में फ्लाइट अटेंडेंट ने कहा कि कभी भी अपने हाथों से बाथरूम का फ्लश ना छुएं. जब भी फ्लश करना हो, हाथों पर पहले टॉयलेट पेपर बांध लें. फ्लश भी कीटाणुओं का घर होता है.
चौथी टिप देते हुए उसने लोगों से कहा कि फ्लाइट में लगातार पानी पीते रहे. इससे आपकी बॉडी डिहाइड्रेटेड ना हो. फ्लाइट में डिहाइड्रेशन की समस्या सबसे ज्यादा होती है.
पांचवी और आखिरी टिप देते हुए फ्लाइट अटेंडेंट ने कहा कि अगर आपको फ्लाइट में थोड़ी भी असहजता हो रही है तो तुरंत क्रू को इसकी सुचना दें. वो वहां आपकी मदद के लिए ही हैं. आपकी समस्या जान तुरंत आपकी मदद की जाएगी.

