April 19, 2026

Weekend lockdown : प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन पर आज को हो सकता है फैसला, राज्य आपदा प्रबंधन की होगी बैठक

lauk2

झारखंड में कोरोना संक्रमण को देखते हुए लगाया गया साप्ताहिक लॉकडाउन पर आज फैसला आ सकता है. शुक्रवार को राज्य आपदा प्रबंधन की बैठक निर्धारित की गयी है. हालांकि यह बैठक गुरुवार को तय थी पर किन्ही कारणों से बैठक नहीं हो पायी. गौरतलब है कि झारखंड में रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहता है और सप्ताह के बाकी दिन दुकानें आठ बजे रात तक ही खुलीं रहती है.


सूत्रों से अनुसार राज्य आपदा प्रबंधन की बैठक में रात आठ बजे तक दुकान खोलने के मामले में छूट दी जा सकती है. दुकानों को खोलने का समय 9 बजे तक किया जा सकता है. वहीं रविवार को लॉकडाउन में ढील देते हुए आधे दिन की छूट पर विचार किया जा रहा है.

बैठक को लेकर यह जानकारी भी मिल रही है कि इस बैठक में कॉलेज के साथ साथ कक्षा नौवीं, दसवीं, 11वीं और 12वीं को भी खोलने पर विचार किया जा सकता है. क्योंकि झारखंड में अब कोरोना के मामलों में कमी आयी है. राज्य में भी भी इंटर स्टेट बसों का परिचालन शुरु नहीं हुआ है. बैठक में इससे सबंधित सुझाव भी आ सकते हैं. इसके बाद सरकार इंटर स्टेट बस परिवहन में छूट देने पर विचार कर सकती है. हालांकि एक राज्य से दूसरे राज्य आने जाने के लिए ई पास जरूरी होगा.

वहीं झारखंड में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 56 नये मामले सामने आये हैं. राजधानी रांची से 11 कोरोना संक्रमित मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3770105 हो गयी है. राज्य में अब एक्टिव केस की संख्या 259 हो गयी है. जबकि अब तक 341720 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं. कोरोना से झारखंड में 5126 लोगों की मौत हो चुकी है.


You may have missed